NHPC Trainee Engineer 205 Posts Application Form 2026: एनएचपीसी में ट्रेनी इंजीनियर के 205 पदों के लिए आवेदन फॉर्म 2026

NHPC Trainee Engineer 205 Posts Application Form 2026: एनएचपीसी लिमिटेड (NHPC) भारत सरकार का एक अनुसूची–‘ए’ सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है तथा इसे प्रतिष्ठित ‘नवरत्न’ का दर्जा प्राप्त है जिसने सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल विषय में ट्रेनी इंजीनियर के रिक्त 205 पदों पर आवेदन फॉर्म के लिए विज्ञापन जारी किया है। इनमें NHPC के साथ NHDC Limited के पद भी शामिल किये गए हैं। इसमें चयन GATE-2025 / GATE-2026 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग से शुरू होगा। यदि आप योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार हैं, तो 26 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इस पोस्ट में आप एनएचपीसी ट्रेनी इंजीनियर रिक्ति आवेदन फॉर्म 2026 से जुड़ी जानकारी जैसे पदों का विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं। यह पोस्ट विभागीय विज्ञापन के आधार पर तैयार की गई है, फिर भी त्रुटि हो सकती हैं। इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक विज्ञापन अवश्य पढ़ें।

इस NHPC 205 Posts रिक्ति का विवरण

विवरणजानकारी
विज्ञापन संख्याNH/Talent Acquisition/07/2026
पोस्ट दिनांक / अपडेट27 नवंबर 2026
संगठन का नामएनएचपीसी लिमिटेड (NHPC)
पद का नामट्रेनी इंजीनियर (सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल)
रिक्तियों की कुल संख्या205 पद
नौकरी का स्थानभारत में कहीं भी अथवा विदेश
आवेदन का तरीकाऑनलाइन आवेदन फॉर्म
आधिकारिक वेबसाइटwww.nhpcindia.com

आवेदन हेतु पदों का विवरण

पदUREWSOBC (NCL)SCSTकुल
TE सिविल (NHPC)201219080564
TE इलेक्ट्रिकल (NHPC)371414070476
TE इलेक्ट्रिकल (NHDC)050103020112
TE मैकेनिकल (NHPC)251604020148
TE मैकेनिकल (NHDC)020101010005
कुल8944412011205

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / AICTE अनुमोदित संस्थान से संबंधित विषय में न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ पूर्णकालिक नियमित B.E. / B.Tech / B.Sc. (Engineering) डिग्री होनी चाहिए। एवं AMIE (31.05.2013 तक नामांकन) भी न्यूनतम 60% अंकों के साथ मान्य है। SC / ST / PwBD के लिए न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।

पदमान्य विषयGATE पेपर कोड
सिविलकेवल Civil EngineeringCE
इलेक्ट्रिकलElectrical, Electrical & Electronics, Power Systems & High Voltage, Power EngineeringEE
मैकेनिकलMechanical, Production, Thermal, Mechanical & AutomationME

संबंधित पेपर में GATE-2025 या GATE-2026 का वैध स्कोर अनिवार्य है एवं अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र आवेदन के पात्र नहीं हैं। केवल भारतीय नागरिक आवेदन Form जमा कर सकते हैं।

आयु सीमा: आवेदन की अंतिम तिथि को उम्मीदवार का अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट कुछ इस प्रकार है:

  • SC / ST: 5 वर्ष
  • OBC (NCL): 3 वर्ष
  • PwBD: सामान्य 10 वर्ष, OBC (NCL) 13 वर्ष, SC / ST 15 वर्ष
  • 01.01.1980 से 31.12.1989 के दौरान जम्मू-कश्मीर के सामान्यतः निवासी रहे उम्मीदवार: 5 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक: सरकारी नियमों के अनुसार निर्धारित हैं

वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान ₹50,000 – ₹1,60,000 (IDA, E2) वेतनमान मिलेगा। जिसमे कुल वार्षिक परिलब्धियां लगभग ₹16 से 17 लाख होंगी। एवं प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा होने पर इसी वेतनमान में इंजीनियर पद पर नियुक्ति होगी, जिसमें एक वर्ष की परिवीक्षा रहेगी।

सर्विस बॉन्ड: इस रिक्त हेतु प्रशिक्षण अवधि सहित न्यूनतम 4 वर्ष की सेवा अनिवार्य है एवं बॉन्ड राशि UR / OBC (NCL) / EWS के लिए ₹4,00,000 + GST तथा SC / ST / PwBD के लिए ₹2,00,000 + GST है।

आवेदन शुल्क:

  • सामान्य / EWS / OBC (NCL) उम्मीदवार: ₹708 (₹600 + कर), बैंक शुल्क अतिरिक्त यदि लागू हो तो एवं।
  • SC / ST / PwBD / महिला / भूतपूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं हैं।

इस रिक्ति में शुल्क वापस नहीं होगा क्योंकि इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल पदों पर NHPC तथा NHDC के लिए अलग-अलग Application Form Process करना होगा, और प्रत्येक का शुल्क अलग लगेगा।

आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज:

  • 10वीं का प्रमाणपत्र (जन्मतिथि के प्रमाण हेतु)
  • 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर (यदि हो) की अंकसूचियां व प्रमाणपत्र
  • पूर्णकालिक / नियमित पाठ्यक्रम का प्रमाणपत्र (AMIE को छोड़कर)
  • CGPA / ग्रेड को प्रतिशत में बदलने का प्रमाणपत्र
  • GATE-2025 / 2026 स्कोर कार्ड
  • जाति / EWS / दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (JPEG, 50 KB से कम) और हस्ताक्षर (JPEG, 25 KB से कम)
  • अन्य घोषणा पत्र, नाम परिवर्तन प्रमाण या NOC (यदि लागू हो)

प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी PDF में 100 से 400 KB की और साफ पढ़ने योग्य होनी चाहिए। OBC (NCL) प्रमाणपत्र की वैधता से जुड़ी 6 महीने की शर्त विज्ञापन में अवश्य देखें।

आवेदन दिशा निर्देश:

  • www.nhpcindia.com पर जाकर Application सेक्शन खोलें।
  • वेबसाइट पर दिए सभी Application Form निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • GATE रजिस्ट्रेशन नंबर सहित ऑनलाइन फॉर्म में सही जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • लागू होने पर शुल्क जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रजिस्ट्रेशन स्लिप / फॉर्म का प्रिंट रख लें।

आप डाक से कोई भी दस्तावेज न भेजें। क्योकिं अधूरे दस्तावेज या गलत GATE रजिस्ट्रेशन नंबर वाले आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगे।

इस NHPC आवेदन फॉर्म 2026 के लिए महत्वपूर्ण लिंक

विवरणलिंक
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करेंClick Here (Application सेक्शन)
विज्ञापन / शुद्धिपत्र देखेंClick Here

चयन प्रक्रिया: आपका मूल्यांकन कैसे किया जाएगा?

GATE के नॉर्मलाइज्ड अंकों (100 में से) के आधार पर रिक्तियों के अधिकतम 5 गुना उम्मीदवार ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) के लिए बुलाए जाएंगे और कट-ऑफ पर समान अंक होने पर सभी समान अंक वाले उम्मीदवार बुलाए जाएंगे।

मापदंडभारांक
GATE 2025 / 2026 स्कोर75%
ग्रुप डिस्कशन5%
पर्सनल इंटरव्यू20%

NHPC Trainee Engineer 205 Posts Open & closing dates

विवरणतिथि
विज्ञापन जारी होने की तिथि24/11/2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू27/11/2026 (सुबह 10 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि26/12/2026 (शाम 5 बजे)

निष्कर्ष: NHPC ट्रेनी इंजीनियर रिक्ति Application Form 2026 उन इंजीनियरिंग स्नातकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो एक नवरत्न सार्वजनिक उपक्रम में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। रिक्ति विज्ञापन संख्या NH/Talent Acquisition/07/2026 के अंतर्गत कुल 205 पद घोषित किए गए हैं। जिसमे आप अंतिम तिथि का इंतजार न करें और पात्रता जांचकर समय पर आवेदन करें। और इस रिक्ति से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें और किसी प्रश्न के लिए recttcell2010@nhpc.in पर ईमेल कर सकते हैं।

Leave a Comment